Wednesday, June 17, 2020

स्वसहायता समूह की महिलाएं बना रही मास्क और पीपीई किट

जिले के विभिन्न स्वसहायता समूह वर्तमान में कोरोना से लड़ने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं घर के कामकाज के साथ कोरोना वॉरियर्स तथा आमजन के लिए मास्क और पीपीई किट भी बना रही हैं। इससे जहां मास्क और पीपीई किट की पर्याप्त संख्या में आपूर्ति हो रही है, वहीं दूसरी समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा लिया है। अब हमें रेडीमेड मास्क और पीपीई किट के लिए किसी फैक्टरी पर निर्भर नहीं होना पड़ रहा। बस केवल इन समूहों को किट बनाने का रॉ मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है और काफी कम समय में मास्क और पीपीई किट बनकर तैयार हो जाते हैं। उज्जैन जिले में विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा अब तक 174765 मास्क और 6334 पीपीई किट निर्मित किए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCZncD

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA