अर्धसैनिक बल के पेंशन भोगी एवं आम लोगों ने मिलकर लद्दाख में देश की सीमा की सुरक्षा करते शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीन को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चीनी सामान की होली भी जलाई। इस दौरान सभी ने चाइना के सामान का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली।
दरअसल टेकनपुर टीसीपी स्थित मनसा देवी मंदिर के पास शुक्रवार को शाम के समय 100 से अधिक अर्द्घसैनिक बल के पेंशनर एवं टीसीपी पर रहने वाले अन्य लोगों ने एकत्रित होकर देश के लिए बलिदान हुए जवानों को दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा चीन के अन्याय पूर्ण रवैया की निंदा करते हुए देश में उपयोग किए जा रहे चीन द्वारा निर्मित सामान का उपयोग न करने की शपथ भी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlQJvK
No comments:
Post a Comment