Thursday, June 25, 2020

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में ठेले पर बाइक रखकर एक किलोमीटर दिया धक्का

डीजल और पेट्रोल के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर यहां से हाथ ठेले पर बाइक रखकर ठेले को धक्का देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट में पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां थाम कर आगे बढ़ रहे थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार ने कहा कि लॉकडाउन के कारण 3 महीने से कामकाज बंद होने से पहले ही संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने से लोग खासे परेशान है। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि का सीधा असर खाद्यान्न व अन्य सामग्री पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर ने भाड़ा बढ़ा दिया है। जिससे लोगों को सामग्री महंगे दामों में मिल रही है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत काले ने कहा कि करीब 70 दिन चले लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को आवागमन के दौरान हर जगह स्थानीय नागरिकों ने ही भोजन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई है। इसमें सरकार की कथनी और करनी का अंतर साफ उजागर हुआ है। अभी भी सरकार इन लोगों की सुध नहीं ले रही है। उल्टा डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VimiQW

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA