Monday, June 22, 2020

आज से किसी भी वार्ड कार्यालय में जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

सोमवार से नगर निगम के किसी भी वार्ड कार्यालय में पूरी नगर निगम सीमा के किसी भी क्षेत्र का प्रापर्टी टैक्स, पानी का बिल और अन्य कर जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए निगम के साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव कर लिया गया है। पिछले दिनों कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने यह सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे।

इसके साथ ही वार्ड कार्यालयों में जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी दो- तीन दिन में शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला योजना कार्यालय में सभी के यूजर नेम और और पासवर्ड बनाए जाना हैं। यह प्रक्रिया दो- तीन दिन में पूरी हो जाएगी। फिलहाल जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सदर मंजिल के पास आंबेडकर वाचनालय भवन में बनते हैं। अब ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/314OJG0

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA