हाई रिस्क महिला मरीज के स्वास्थ्य की निगरानी में लापरवाही बरती जाने पर कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पीसी तिवारी तथा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर की मेडिकल मोबाइल यूनिट की प्रभारी डॉ. वैशाली भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को एक महिला मरीज की कोरोना से हुई मृत्यु का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अमले को सर्वे के दौरान चिन्हित किये गये हाई रिस्क व्यक्तियों की हफ्ते में कम से कम दो बार स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिये गए थे। लेकिन 16 मई को ब्ल्ड प्रेशर, डायबिटीज एवं थायराइड से पीड़ित महिला को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किये जाने के बावजूद दोबारा न तो स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा और न ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल मोबाइल यूनिट की प्रभारी द्वारा घर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस लापरवाही पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिये हैं।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hINty9
No comments:
Post a Comment