जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। शुक्रवार को जावरा में एक व रतलाम में दो कोरोना पॉजिटिव मिले। चिंता की बात यह है कि जावरा में जो महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, उनके तीन बेटे हेयर सैलून संचालक हैं। इधर, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव होने का पता चलते ही मोहल्ले वालों का शर्मनाक रवैया सामने आया। लोग पॉजिटिव के परिवार से मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में पुलिस के दखल के बाद मामला ठंडा पड़ा।
जावरा में काशीराम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला के तीन बेटे दाढ़ी-कटिंग का काम करते हैं। रात 9 बजे महिला के पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इधर, सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने पॉजिटिव महिला के बेटों से इस बात पर विवाद शुरू कर दिया कि समझाने के बावजूद बेटा कॉलोनी में घूमता रहा। उन्होंने आरोप लगाए कि एक बेटा कोटा से डेढ़ महीने पहले आया था और बाहर घूमता रहा। अभी भी मां 13 जून से भर्ती है व उनका सैंपल होने के बावजूद बेटा होम क्वारेंटाइन नहीं रहा।
भास्कर स्टैंड : कोरोना किसी को भी हो सकता है, यह व्यवहार गलत...
पॉजिटिव महिला के परिजन से हाथापाई पर उतारू हुए लोग। हालांकि, मां की सैंपलिंग के बावजूद होम क्वारेंटाइन होने की बजाए बेटा घूमता रहा, यह भी गलत है। फोटो- अर्जुन दायम
शेरानीपुरा और पैलेस रोड के पॉजिटिव
रतलाम में शेरानीपुरा और पैलेस रोड में दो पॉजिटिव मिले हैं। दोनों ही क्षेत्र के दो लोग इंदौर में पॉजिटिव थे। ऐसे में कंटेनमेंट बनाकर परिवार व पड़ोसियों के सैंपल लिए थे। पैलेस रोड के पॉजिटिव की भतीजी व शेरानीपुरा के पॉजिटिव का पड़ोसी भी संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 133 पॉजिटिव हो गए हैं।
^महिला की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं लेकिन बीमार होने पर 13 जून को अस्पताल में भर्ती किया। फिर सैंपल भेजा। उनके बेटे हेयर सैलून संचालक है, इसलिए कांटेक्ट हिस्ट्री लंबी है। सभी की तलाश कर होम क्वारेंटाइन करेंगे। जावरा में कुल 28 पॉजिटिव मिले हैं
डॉ. दीपक पालड़िया, बीएमओ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3100yNm
No comments:
Post a Comment