Thursday, June 25, 2020

अनाउंसमेंट कर लाेगाें काे दे रहे समझाइश, मुख्य बाजार में ठेले व चार पहिया वाहन करेंगे प्रतिबंधित

यातायात पुलिस द्वारा बाजार में सुचारू ट्रेफिक काे लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें मुख्य बाजार इलाके में चार पहिया वाहन व ठेलागाड़ी काे पूरी तरह प्रतिबंधित करने की याेजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा पहली बार यातायात पुलिस द्वारा एमजी राेड पर माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लाेगाें काे यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यातायात पुलिस के सूबेदार मनाेज साेलंकी ने बताया शहर के मुख्य बाजार एमजी राेड, मेन स्ट्रीट, माणक चाैक, फूल चाैक, गाेकुलगंज में चौपहिया, फल व सब्जी के ठेलाें के प्रवेश के चलते लगातार यातायात जाम की परेशानी हाे रही है। ऐसे वाहन व ठेले वालाें काे बाजार में प्रतिबंधित करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए हमारे द्वारा शहर के अनेक स्थानाें पर इन वाहनाें की पार्किंग के लिए जगह भी चयनित की जा रही है। जिन जगहाें पर पार्किंग वाले स्थान पर सब्जी व फलाें के ठेले लग रहे हैं, वहां पर से भी इन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है, जिससे बाजार में ट्रैफिक सुचारू हाे सके। सब्जी व फल के ठेले वालाें के लिए भी केंट बाेर्ड के माध्यम से स्थान निर्धारित किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CBdNdj

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA