Tuesday, July 14, 2020

फिर 10 कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 128 संक्रमित, राहत- 73 हो गए स्वस्थ

जिले में दाे दिन में ही 24 लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। साेमवार 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। मुलताई ब्लॉक में 5, भैंसदेही ब्लॉक में 4 तथा बैतूल ब्लॉक के जामठी गांव में एक बालिका संक्रमित निकली। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पॉजिटिव केस मिलने के बाद एहतियात बरतते हुए सोमवार से मुलताई नगर में तीन दिन का लॉकडाउन कर दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 128 हो गई है। एक की माैत हुई है, वहीं 73 स्वस्थ हाेकर घर जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 54 हैं।
पॉजिटिव बुजुर्ग की बहू, भतीजा और नातिन पॉजिटिव: मुलताई नगर में एक परिवार के तीन लोग, एक ताप्ती वार्ड तथा पुणे से लौटा चौथिया का 24 साल का युवक पॉजिटिव निकला। बीएमओ डॉ. पल्लव अमृतफले ने बताया विवेकानंद वार्ड गांधी चौक निवासी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब होने से परिजन उपचार के लिए भोपाल ले गए थे। जहां बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लिए गए सैंपल में से उनकी बहू, भतीजा और नातिन संक्रमित निकलीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fsvb2D

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA