जिले के कॉलेजों में स्नातक यानी यूजी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त के बाद शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया का रास्ता अब साफ होता जा रहा है। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बारहवीं का रिजल्ट आना जरूरी है। एमपी बोर्ड ने जुलाई के तीसरे सप्ताह में और सीबीएसई ने पहले सप्ताह में बारहवीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। उच्च शिक्षा विभाग भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। अगले सप्ताह से कॉलेजों की प्रोफाइल का सत्यापन होगा।
नए सत्र में कोई भी नई कक्षा, विषय या फैकल्टी नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है। प्राथमिक तैयारियां पूरी करने के बाद बारहवीं का रिजल्ट आने पर प्रवेश की गाइडलाइन जारी होगी। कुछ अन्य बदलाव भी देखे जा सकते हैं।
एडमिशन प्रक्रिया में यह हो सकते हैं बदलाव
इस साल एडमिशन प्रक्रिया में कई बदलाव हो सकते है। प्रवेश की प्रक्रिया 92 दिन से घटाकर 55 दिन हो सकते हैं। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो सकती है, जिसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान किया जा सकता है। वहीं एडमिशन फीस ऑनलाइन ली जा सकती है। ताकि संक्रमण का खतरा कम हो। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को बदला जा सकता है। इसके लिए विचार चल रहा है।
15 तक एमपी बोर्ड, फिर आ सकता है सीबीएसई रिजल्ट
एमपी बोर्ड 15 जुलाई तक कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं सीबीएसई ने पिछली परीक्षा के आधार पर रिजल्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में सीबीएसई बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान संक्रमण का खतरा कम हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O2eIpx
No comments:
Post a Comment