Friday, July 24, 2020

11 दिन बाद 4 घंटे के लिए खुली किराना दुकानों पर फिर उमड़ी भीड़

11 दिन के सख्त लॉकडाउन के बाद गुरूवार को नगर में किराना की दुकानें खुली। खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर निकले। इस वजह से बाजार में खासी भीड़ दिखाई दी।
12 जुलाई से शुरू हुआ लॉकडाउन का दौर नगर में 11 दिन बाद भी बना हुआ है। 12 वे दिन गुरूवार को प्रशासन ने इस लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी। गुरूवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच किराना दुकानों और आटा चक्की को खोलने की अनुमति दी गई थी।
लंबे अंतराल के बाद खुली किराना दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंची। नगर में 3 किराना व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इसके बाद भी न तो किराना दुकानदार सोशल डिस्टेंस और मास्क की अनिवार्यता का पालन करते दिखाई दिए और न ही खरीदारी करने पहुंचे नागरिक। कई लोग मास्क तो पहने थे लेकिन दुकानदार अथवा किसी अन्य व्यक्ति से बात करते समय मास्क को बार-बार उतार रहे थे। वहीं खरीदारी के दौरान दुकानदार तो सोशल डिस्टेंस की कोशिश कर रहे थे लेकिन ग्राहक सोशल डिस्टेंस को लेकर गंभीर नहीं थे।

ठेले वालों की जगह का निर्धारण नहीं कर सका प्रशासन
गुरूवार से ही प्रशासन ने ठेले पर सब्जी और फल विक्रय करने वाले दुकानदारों का समय भी बढ़ा कर दोपहर 2 बजे तक कर दिया है। प्रशासन यह समय इस उम्मीद से बढ़ाया था कि ठेले वाले गलियों में जाकर ज्यादा समय तक सब्जी विक्रय कर सकेंगे। ठेला चालकों ने इसका उपयोग तो किया लेकिन इनमें से अधिकांश दिन भर मुख्य बाजार में ही खड़े रहे। इनकी वजह से बाजार का आवागमन तो प्रभावित हुआ ही भीड़ की स्थिति भी बनी। इस दौरान अतिरिक्त तहसीलदार अनीता पटेल और पटवारी निरीक्षण करने के भी निकले और वाहन में बैठे-बैठे में कोविड से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए निकल गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hzmXGD

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA