Friday, July 24, 2020

कोराेना वायरस प्रभावित मरीजों को भर्ती करने कोविड सेंटर किया तैयार

पॉलिटेक्निक कालेज में बनाए गए कोविड सेंटर पूरी तरह से तैयार हो गया है। गुरूवार को नपा द्वारा कालेज परिसर में पहुंच कर सम्पूर्ण परिसर को सैनिटाइज भी किया गया। लटेरी रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक काॅलेज परिसर को प्रशासन द्वारा कोविड सेंटर बनाया गया है। दो दिन पहले सिरोंज आए कलेक्टर पंकज जैन ने कालेज परिसर में पहुंच कर निरीक्षण भी किया था। इसके बाद प्रशासन कोविड सेंटर में व्यवस्था जुटाने को लेकर गंभीर हो गया। दो दिन से स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां पर कार्य करने वाले स्टाफ और अन्य व्यवस्था बनाने में ही जुटा हुआ था।
गुरूवार को नपा प्रबंधन द्वारा सम्पूर्ण परिसर को सैनिटाइज भी किया गया। नपा एचओ बालमुकुंद कुशवाह कर्मचारियों को साथ लेकर कोविड सेंटर के प्रत्येक कक्ष में पहुंचे। नगर का भ्रमण करने के बाद शाम को एडीएम वृंदावन सिंह भी कोविड सेंटर में पहुंचे। उन्होंने परिसर का निरीक्षण करने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कोविड सेंटर के नोडल अधिकारी केके द्विवेदी ने बताया कि परिसर में सम्पूर्ण व्यवस्था जुटा ली गई हैं और अब यहां पर मरीज भर्ती हो सकते है। सेंटर को शुरू करने की प्रक्रिया के कलेक्टर के निर्देशानुसार होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hytl0u

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA