Friday, July 24, 2020

मजदूर संघ ने 30 तक मांगों के समर्थन में जन जागरण शुरू किया

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आव्हान पर 30 जुलाई तक जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ का 66 वां स्थापना दिवस सोशल डिस्टेंस एवं शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन कर मनाया गया। इसमें भारतीय मजदूर संघ सह मंत्री सैयद शफाकत हुसैन कादरी, सामाजिक कार्यकर्ता समीर किरमानी , राज्य कर्मचारी संघ से रामकरण सिंह रघुवंशी, सुरेश अहिरवार, प्रज्ञानंद जाटव, हिंदु जागरण मंच से सतनाम सिंह राजपूत , मजदूर संघ से गोपाल मैथिल, कंछेदी दास अहिरवार, लीलाधर सेन ,समीर खान , जावेद खान , शाहिद खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम मे सोशल दूरी का उपयोग किया। मास्क का वितरण और सैनिटाइजर का उपयोग किया गया। इस अवसर पर सुरेश अहिरवार ने भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगडी द्वारा बताए गए मार्ग का हम सब अनुशरण करना चाहिए।
भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आव्हान पर विभिन्न संघठन द्वारा अलग अलग प्रकार से आन्दोलन, प्रदर्शन किया जा कर जनजागरण किया जाएगा। इसमें शासन ने निम्न माँग की जा रही हैं। प्रवासी मजदूरो की उचित व्यवस्था। लॉक डाउन और कोरोना काल के समय सभी को वेतन के भुगतान एवं अन्य लाभ प्रदान करना ।
रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। निजीकरण, ठेका प्रथा को बंद करो । श्रम कानूनो के बदलाव को हटा कर पुन: बहाल किया जाए। 8 घंटे के कार्य को 12 घन्टे का बदलाव को बदला जाए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CzCbN3

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA