फोरलेन पर गुरुवार रात 11 बजे जामठी के पास बैतूल आ रहे बाइक सवार को बोलेरो के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पाढर चौकी प्रभारी पवन कुमरे ने बताया सदर बैतूल निवासी प्रकाश यादव अपने दोस्त देवेंद्र वर्मा निवासी इटारसी के साथ बाइक से बैतूल आ रहे थे। जामठी के पास बैतूल से सारनी जा रही बोलेरो के ड्रायवर ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रकाश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि इटारसी निवासी मित्र देवेन्द्र वर्मा गंभीर घायल हो गया। घायल को डायल-100 की मदद से अस्पताल लाया गया। बोलेरो पाढर चौकी में खड़ा करवाया गया है।
रात 11 बजे नीलेश ने दौड़ाई ऑटो एम्बुलेंस : दुर्घटना के बाद शव परिवहन के लिए पुलिस को साधन नहीं मिल रहा था। इसी दौरान ऑटो एम्बुलेंस चालक नीलेश गेंदा चौक से जामठी पहुंचे। यहां से शव को अपनी ऑटो से जिला अस्पताल लेकर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcY9Wp
No comments:
Post a Comment