Saturday, July 18, 2020

जिले में 24 घंटे में 11 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव, कुल केस 153 हुए

जिले में अब कोरोना पाॅजिटिवाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 11 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। शहर में 5, गेहूंरास में 2, बगडाेना में तीन तथा भैंसदेही ब्लाॅक के नवापुर में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक पॉजिटिव 153 हो गए हैं, जबकि 86 मरीज ठीक हाे चुके हैं। एक्टिव केस 66 हैं, वहीं एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
शादी में जाने से तीन हुए संक्रमित : बैतूल शहर में माचना नगर निवासी एक परिवार के 50 साल की महिला, 63 साल के पुरुष तथा 53 साल का व्यक्ति शोभापुर में 29 जून को हुई शादी में शामिल हुए थे। इस शादी में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। शहर के लोहिया वार्ड में मुंबई से आई युवती, गोरखपुर से लौटा रेलवे कर्मचारी भी पॉजिटिव निकला। संक्रमितों काे को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया है।

11 लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है
आज 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में माचना नगर मे शोभापुर की शादी शामिल तीन लोग, मुंबई से लौटी महिला तथा गोरखपुर से आया रेलवे कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गेहूंरास और बगडाेना में 5 तथा नवापुर में एक पॉजिटिव आया है।
डॉ. सौरभ राठौर, जिला नोडल अधिकारी, बैतूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DM960O

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA