Sunday, July 19, 2020

24 घंटे में कोरोना के 31 मरीज, पिछले 6 दिन में 71 नए संक्रमित सामने आए

धार जिले में पहली बार 31 पाॅजिटिव मरीज एक साथ बढ़े हैं। शुक्रवार देर रात 18 अाैर लाेगाें में संक्रमण की पुष्टि हुई। जुलाई महीने में मात्र छह दिन में 71 संक्रमित मरीज सामने अाए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। मनावर में 7, गंधवानी में 8, बाकानेर, घाटाबिल्लाैद, सरदारपुर में एक-एक मरीज और तिरला, मेहगांव टांडाखेड़ा, पीथमपुर के जामाेदी अाैर डीअारपी लाइंस धार में एक-एक पाॅजिटिव बढ़ा। कुल संख्या 272 हुई।
मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने धार में एक अाैर काेविड केयर सेंटर बनाया है। इसमें 150 बेड की व्यवस्था रहे हंै। गाैरतलब है कि जिले में मनावर और गंधवानी में जाे पाॅजिटिव मरीज सामने अाए हैं वे कंटेनमेंट एरिया के ही हैं, जिनके पड़ाेसी पहले पाॅजिटिव पाए गए हैं।

मनावर में 7 लोगों में संक्रमित की पुष्टि
मनावर के पूर्व से पाॅजिटिव व्यक्ति के परिवार के पांच लाेगाें काे भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनका 14 जुलाई काे सैंपल लिया गया था 17 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। इन्हें धार के सीसीसी में भर्ती किया गया है। इनमें मेला मैदान निवासी 35 वर्षीय महिला, दाे बेटे, 65 साल की महिला और 25 साल का युवक व अन्य दाे भी शामिल हैं।
ब्यूटी पार्लर संचालिका भी संक्रमित

पटेल कॉलोनी सरदारपुर ब्यूटी पार्लर संचालिका काे भी पाॅजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट हिस्ट्री में आया कि इनके पार्लर एवं दुकान में लोगों को आना जाना लगा रहता है। इसी संबंध में वस्तुओं के खरीद के लिए भी आना जाना रहा। सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर 15 जुलाई काे सैंपल लिया गया था, 17 जुलाई काे पॉजिटिव आई।

60 बेड का सीसीसी तैयार, 150 तक बेड बढ़ाएंगे
जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. संजय भंडारी ने बताया कि धार में अादर्श बालक एकलव्य छात्रावास में शुक्रवार काे 60 बेड का काेविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां 150 बेड तक सुविधा बढ़ाई जाएगी। सिविल सर्जन डाॅ. अनुसुइया गवली ने दाेपहर में यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डाॅ. भंडारी ने बताया कि यदि मरीज अाते भी हैं ताे उनके लिए हमने पूरी तैयारी की है।

व्यापार के सिलसिले
में आने-जाने से संक्रमण की आशंका
बाकानेर के 35 साल के किराना दुकान संचालक भी पाॅजिटिव मिला है। सामान लाने के लिए धार एवं अन्य स्थान पर जाते था। संक्रमण संभवतः व्यापार के लिए आने जाने के दौरान हुआ है। परिवार के 4 सदस्यों को क्वारेंटाइन किया है। न्यू पॉजिटिव कोविड केस है। बुखार की शिकायत पर 14 काे सैंपल कराया था।

घर से नहीं निकली फिर भी पाॅजिटिव

मनावर की लाेहर पट्टी की महिला की रिपाेर्ट भी शुक्रवार पाॅजिटिव आई थी। उन्हें धार में भर्ती किया गया है। महिला का कहना है कि वह गत तीन महीने से घर से निकली ही नहीं और न ही किसी काे घर आने दिया। यहां तक की पड़ाेस में भी नहीं गई। बेटे काे बुखार आने पर स्वास्थ्य विभाग काे बुलाकर सैंपल दिया था। रिपाेर्ट में पाॅजिटिव बताया है। घर में रहकर भी संक्रमित कैसे हुए यह आश्चर्य है।

गंधवानी में एक साथ 8 कोरोना के केस सामने आए
गंधवानी में एक साथ आठ केस सामने आए हैं। यह भी सामने आया है कि पहले से पाॅजिटिव व्यक्ति से संक्रमित हाेने का अनुमान है। इनमें 5 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। सभी काे धार में भर्ती किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
31 patients of corona in 24 hours, 71 new infected in last 6 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jkzFKL

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA