Sunday, July 19, 2020

32 साल से निकाल रहे कावड़ यात्रा, इस बार नहीं निकली तो 6 सदस्याें ने किया रक्तदान

शहर की शिवम कावड़ यात्रा समिति 32 साल से कावड़ यात्रा निकाल रही है। इस बार के श्रावण में 33वीं बार यात्रा निकलती, लेकिन कोरोना के कारण नहीं निकल पाई। ऐसे में कई साल से धर्म जागरण करते आए समिति सदस्यों ने जन जागरण के लिए रक्तदान करने का फैसला लिया। शनिवार को 6 सदस्यों ने रक्तदान किया और ग्रामीण समाज को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इनमें समिति के संस्थापक 58 साल के मनोज शर्मा भी शामिल रहे।
समिति सदस्यों ने बताया, हर साल हजारों आदिवासी यहां से 120 किलोमीटर दूर कोटेश्वर से नर्मदा का जल लेकर आते हैं। झाबुआ आकर अपने-अपने गांव में शिव प्रतिमाओं पर जल चढ़ाते हैं। वहां से झाबुआ तक आने में 8 दिन लगते हैं। इस बार ये आयोजन नहीं हो पाया। इसलिए लोगों में जागरूकता के लिए कुछ न कुछ करने का मन बनाया। तय किया, रक्तदान करेंगे और पूरे सावन माह में लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। शनिवार को मां त्रिपुरा अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम हुआ। यहां जिला अस्पताल से वीरेंद्रसिंह सिसोदिया और जयप्रकाश राठौर ने प्रक्रिया की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OFv9J0

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA