Wednesday, July 8, 2020

राणापुर के सुभाष मार्ग में 33 साल का युवक पॉजिटिव मिला

यहां के सुभाष मार्ग निवासी 33 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। मंगलवार तक राणापुर और पाडलवा में संक्रमितों की संख्या 5 हो गई। इनमें से 3 सुभाष मार्ग क्षेत्र के हैं। युवक फिलहाल कामलिया गली में रह रहा था। सुभाष मार्ग में उसके घर के आसपास बैरिकेड्स लगाए गए। कामलिया गली को भी सील कर दिया गया।
बताया जाता है, युवक अपने नए मकान के वास्तु पूजन के लिए बर्तन खरीदने उस व्यापारी के यहां गया था, जिसकी रिपोर्ट 3 तारीख को पॉजिटिव आई थी। सोमवार को लिए गए 8 सैंपलों में से 7 की रिपोर्ट निगेटिव आई। बीएमओ डॉ. जीएस चौहान ने बताया, संक्रमित को झाबुआ कोविड केयर सेंटर भेजा गया। परिवार के 4 सदस्यों को इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन के लिए झाबुआ भेजा गया। मंगलवार को 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
सैंपल लेने गए तो दरवाजा नहीं खोला, बाद में जांच कराने से भी इंकार किया
सुभाष मार्ग में उस समय घबराहट की स्थिति बन गई जब स्क्रीनिंग करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराने से परिवार के लोगों ने इंकार कर दिया। मकान बंद मिला और कई बार आवाज लगाने के बाद भी नहीं खोला गया। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने डंडे से दरवाजा जोर से ठोका तो एक लड़की आई। उसने बताया, वो घर में अकेली है। जबमहिला पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो 8 लोग थे। घर के लोगों ने स्क्रीनिंग कराने से इंकार कर दिया। ड्रामा 3 घंटे चला। ये परिवार मनिहारी की दुकान लगाता है। सुपरवाइजर शारदा कौशल टीम लेकर मोहल्ले में स्क्रीनिंग कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया, घर 3-4 दिन से बंद है। बीएमओ डॉ. जीएस चौहान व डॉ. लोकेश दवे भी पहुंचे। बाद में सख्ती दिखाकर स्क्रीनंग की गई। नगर परिषद के अमले को बुलाकर घर में जमा गंदगी भी साफ कराई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e9Ahiw

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA