Saturday, July 18, 2020

कंपनी में गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा देकर 39 बेरोजगारों से ठग लिए 68 हजार रुपए

क्षेत्र सहित जिले के अन्य गांवों के युवकों को जिओ कंपनी में गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर धमोड़ी (छिंदवाड़ा) निवासी राजेश पिता गयाप्रसाद विश्वकर्मा ने धोखाधड़ी की। नौकरी दिलाने के नाम पर राजेश ने 39 बेरोजगारों से 68 हजार रुपए ठग लिए। रुपए लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने ठग राजेश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
परमंडल निवासी विजय गुलाबचंद गढ़ेकर ने पुलिस को बताया जनवरी 2020 में छिंदवाड़ा जिले के धमोड़ी गांव निवासी राजेश पिता गयाप्रसाद विश्वकर्मा उसके संपर्क में आया था। राजेश ने उसे जिओ कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने के एवज में राजेश ने किसी से 17 सौ रुपए तो किसी से दो हजार रुपए तक वसूल लिए। राशि देने के बाद राजेश नौकरी दिलाने की बात पर गुमराह करने लगा।
सर्रा गांव में ठगी करने वाला दिखा तो पकड़कर थाना लाए: बेरोजगाराें से नौकरी दिलाने के नाम राशि वसूलने करने के बाद राजेश विश्वकर्मा भाग गया था। राजेश को रुपए देने वाले युवक उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार शाम काे राजेश सर्रा पहुंचा। उसके सर्रा पहुंचने की सूचना युवकों को मिली। इसके बाद ठगे गए युवक सर्रा पहुंच गए। युवकों ने जब राजेश से रुपए वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगा। इस पर युवकों ने राजेश को पकड़ लिया और भाजपा नेता मोटू गढ़ेकर को सूचना दी। इसके बाद राजेश को थाना लेकर पहुंचे। जहां मोटू गढ़ेकर के नेतृत्व में बेरोजगारों ने एसडीओपी नम्रता सोंधिया को उनके साथ हुई ठगी की शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद एसडीओपी ने थाना प्रभारी को राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/397yiuf

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA