प्रदेश के बड़े जिलों में उज्जैन जिला सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में तीसरे नंबर पर हैं। क्योंकि अकेले राजस्व से जुड़ी हुई 408 शिकायतें 100 दिनों से अधिक लंबित हैं। शुक्रवार को यह जानकारी राजस्व अधिकारियों की बैठक में सामने आने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बोले कि शिकायतों के निराकरण में उज्जैन प्रदेश में पहले स्थान पर होना चाहिए। सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में जिस दिन शिकायत दर्ज की जाएं, उसी दिन राजस्व अधिकारी शिकायतकर्ता से बातचीत करें। उसकी संतुष्टि हम सबके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होना चाहिए। शिकायतकर्ता से एल वन स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से बात करें। प्रकरणों के निराकरण सकारात्मक होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकरण में यदि निराकरण की कोई भी गुंजाइश ना हो तो ही उसे फोर्स क्लोज किया जाए। अपर कलेक्टर न्यायालय में भूमि आवंटन के बहुत सारे प्रकरण लंबित होने पर कलेक्टर ने कहा भू माफिया, मिलावट खोरी, सूदखोरी, चिटफंड और अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएं। जिले में कोविड से बचाव की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी-खांसी के प्रकरण पाए जाने पर तुरंत सैंपल लिए जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30HA55K
No comments:
Post a Comment