महिमा नगर काॅलाेनी में 10 दिसंबर 2019 काे एक नाबालिग के सुसाइड के मामले में पुलिस ने पिता अाैर पड़ाेसी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के सुसाइड नोट में पिता और पड़ोसी के खिलाफ सबूत मिले थे। काेतवाली पुलिस ने सुसाइड नाेट के अाधार पर की गईं जांच के बाद पिता अाैर पड़ाेसी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसअाई श्रद्धा राजपूत ने बताया नाबालिग कुमकुम मिश्रा द्वारा अात्महत्या पूर्व लिखे गए सुसाइड नाेट के अाधार पर जांच के बाद मृतका के पिता माेहनलाल मिश्रा अाैर पड़ाेसी रवि टंडन काे मृतका काे अात्महत्या के लिए उकसाने अाराेप में दाेषी पाया गया है। दाेनाें अाराेपियाें के खिलाफ शुक्रवार काे काेतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OVBCQ4
No comments:
Post a Comment