Sunday, July 12, 2020

500 फुटेज देखे, लोकेशन मिली पर लुटेरे नहीं

परदेसीपुरा चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक में शुक्रवार काे हुई लूट के मामले में तीन एसपी व पांच थानों के फोर्स सहित पुलिस की 12 टीमें पड़ताल में जुटी हैं। पूर्वी इंदौर के करीबन 500 कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को पता चला है कि चारों आरोपी एक्टिवा औऱ बाइक पर अलग-अलग दिशा में भागे थे।

घटना के 30 घंटे बाद भी पुलिस के पास आरोपियों के सिर्फ वही फुटेज हैं, जिसमें उनके चेहरे दिख रहे हैं। साफ चेहरे दिखने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक पहुंच नहीं पा रही है। बैंक लूटने आए बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर गुंडे के घर के पास गाड़ी खड़ी की थी, इसलिए एक टीम उसे भी तलाश रही थी। जांच में उसका रोल नहीं निकला। टीआई राहुल शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने भागने के लिए गलियों का सहारा लिया है। ऐसे में उनकी लोकेशन ट्रेस करने में काफी वक्त लग रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CtXeQl

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA