Wednesday, July 8, 2020

पहले 52 दिन में 16 केस आए थे, बाद के 11 केस 6 दिन में आ गए

कोरोना संक्रमण के मामले में जुलाई के पहले तक जिले की स्थिति अन्य क्षेत्रों से बेहतर थी, लेकिन बीते 5 दिनों में खतरा अचानक बढ़ गया। कोरोना अब तेजी से फैल रहा है। जिले में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि जुलाई की शुरुआत के साथ खतरा बढ़ गया है। 2 जुलाई से मंगलवार तक हर दिन पॉजिटिव मामले सामने आए। जिले में कोरोना की शुरुआत 6 मई से हुई। अब तक 27 केस आ चुके हैं। पहले 16 केस 52 दिनों में आए, लेकिन अभी के 11 केस महज 6 दिनों में आ गए। अभी तक एक मौत कोरोना के कारण हुई है। जून में सिर्फ 3 नए मरीज सामने आए। 6 मई से 27 जून तक 52 दिनों में ये 16 केस मिले थे।

जिले में सबसे पहले नाहरपुरा की महिला संक्रमित मिली थी

जिले में सबसे पहले पेटलावद के पास नाहरपुरा की महिला संक्रमित मिली थी। वो 30 अप्रैल को राजस्थान बॉर्डर से बस से यहां आई थी। इस बस में गुजरात के दाहोद का परिवार भी आया था, जिसके 7 सदस्य बाद में पॉजिटिव पाए गए थे। यहां बस में आए सभी लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से ये महिला संक्रमित पाई गई थी। इसकी रिपोर्ट 6 जून को आई थी। मई महीने में 12 पॉजिटिव केस मिले थे। 6 जून तक जिला कोरोना मुक्त हो गया था। सभी मरीज ठीक हो चुके थे, लेकिन 10 जून को सुभाष मार्ग में फिर से मरीज मिल गया।

मई में 12 जबकि जून में 13 ही केस मिले थे

  • 06 मई- 01- पेटलावद के पास नाहरपुरा गांव की महिला
  • 10 मई- 01- शहर के मारुति नगर में टीकाकरण विभाग के ड्राइवर, इनकी मौत इंदौर 18 मई को हुई।
  • 13 मई- 05- मारुति नगर में ड्राइवर के परिवार के 4 लोग। इनमें 108 एंबुलेंस चलाने वाला बेटा और हुड़ा क्षेत्र की एक महिला भी जो इनकी बहू के कियोस्क सेंटर की कर्मचारी है।
  • 15 मई- 04- कियोस्क सेंटर की कर्मचारी की एक भांजी, एक भतीजी और 108 एंबुलेंस के दो कर्मचारी।
  • 18 मई- 02- गोपाल कॉलोनी में एंबुलेंस का चालक और उसके साथ रहने वाला बस स्टैंड की एक दुकान का कर्मचारी।

अब जुलाई के पहले सप्ताह में ही 11 कोरोना संक्रमित मिल गए

02 जुलाई- 01- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 74 साल के बुजुर्ग जो लीवर के उपचार के लिए बड़ौदा में गए थे। वहीं भर्ती हैं।
03 जुलाई-02- राणापुर के सुभाष मार्ग पर बर्तन व्यापारी और पास के गांव पाडलवा में किराना दुकान चलाने वाली महिला। महिला महाराष्ट्र के नंदूरबार से लौटी थी।
04 जुलाई- 02- राणापुर में ही दो बच्चे। एक सुभाष मार्ग के व्यापारी का पौता और दूसरा पाडलवा गांव का।
05 जुलाई- 01- झाबुआ के लक्ष्मीबाई मार्ग की 54 साल की महिला।
06 जुलाई- 04- लक्ष्मीबाई मार्ग में पॉजिटिव मिली महिला की 83 साल की सास, 39 साल की बेटी और 9 व 12 साल के दो नवासे।
07 जुलाई- 01- राणापुर के सुभाष मार्ग का युवक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the first 52 days, there were 16 cases, followed by 11 cases in 6 days.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VVZo22

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA