फुटपाथ पर पढ़ाई कर 10वीं में 68 प्रतिशत अंक लाने वाली बच्ची भारती खांडेकर को बुधवार को अपना घर मिल गया। आमतौर पर मां-बाप बच्चों को आशियाना देते हैं, लेकिन यह अनूठा मामला है, जिसमें बेटी की वजह से माता-पिता को छत नसीब हुई। भारती और उसका परिवार शिवाजी मार्केट में फुटपाथ पर गुजर-बसर करता था।
भास्कर में खबर छपने के बाद बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर आवास उपलब्ध करवाने को कहा था। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूरी टेकरी पर बना फ्लैट नंबर 307 भारती के परिवार को मिला। उसे निगम अफसरों ने किताबें व ड्रेस भी दी। भारती ने कहा, पहली बार छत देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा सपना है कि मैं आईएएस बनूं और दूसरों की मदद करूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O6Tx63
No comments:
Post a Comment