कई दिनों बाद गुरुवार को शहर में कुछ देर की बारिश की राहत भरी पड़ीं। गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे बारिश शुरु हुई, जो कि लगभग 20 मिनट तक जारी रही। इस दौरान केवल रिमझिम बारिश ही हुई, जिससे सड़कें भी पूरी तरह से तरबतर नहीं हो पाई। हालांकि इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई थी। शहरवासी कई दिनों से जोरदार बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसके अलावा किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिले में अभी तक करीब 42 सेमी बारिश ही हुई है। एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से हर तरफ मायूसी का माहौल है। किसानों को जहां फसलें बर्बाद होने का डर सता रहा है, वहीं जिले के मुख्य बांध और तालाब भी खाली पड़े हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWxPhg
No comments:
Post a Comment