Friday, July 24, 2020

पॉकेट मनी से घायल गोवंश की सेवा कर रहे युवा

बिठ्ठल नगर स्थित गोशाला में इन दिनों एक युवा बीमार और घायल गोवंश की सेवा में जुटा हुआ है। गौ सिक्युरिटी फोर्स ग्रुप से जुड़े युवा इस गोशाला में मौजूद 70 से अधिक बीमार और घायल गोवंश की नियमित देखभाल करने पहुंच रहे हैं। इन युवाओं में गोसेवा के प्रति जज्बा यह है कि अपनी पॉकेट मनी से रुपए जोड़कर ये युवा गोवंश का इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं नियमित रूप से गोशाला पहुंचकर अपनी सेवाएं देते हैं। परिवार के लोग भी इन युवाओं को इस कार्य के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं।
इस ग्रुप से जुड़े सात युवा गोसेवा कार्य में जुटे हुए हैं। ग्रुप के सदस्य कमल भावसार और रिग्वेद शर्मा व रविकुशवाह ने बताया कि गौशाला में 250 से अधिकगोवंश हैं, जिन्हें शहर ही नहीं आसपास के गांवों से यहांलाया गया है। इन युवा सदस्यों ने बताया कि पशुपालक दुधारु रहने तक गायों को पालते हैं लेकिन जब गाय दूध देना कर देती है तो छोड़ देते हैं। इसके अलावा बीमार या घायल होने पर गोवंश को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। ग्रुप के सदस्य अंशुल नेबताया कि ग्रुप के सातों सदस्य गायों की दवा के लिएघर से मिलने वाला जेबखर्च गुल्लक में जोड़ते हैं। अंशुल के मुताबिक 70 से अधिक गायों के उपचार में रोजाना 500 रुपए से अधिक का खर्च हो जाता है।

साफ-सफाई करने पहुंचे संघ के सदस्य ने भी युवाओं को सराहा
आरएसएस के स्वयं सेवक अपने पर्यावरण संरक्षण के साप्ताहिक अभियान के तहत इस गोशाला में साफ-सफाई करने पहुंचे थे। पुरुषोत्तम गौशाला विट्ठल नगर में गोसेवाऔर श्रमदान के लिए पहुंचे स्वयंसेवक ने यहां बीमारगायों की देखभाल कर गो सिक्योरिटी फोर्स ग्रुप के युवाओं के कार्य को सराहा। दौरान ग्रुप से सदस्य अंशुल शर्मा ने संघ के विभाग सेवा प्रमुख महेंद्रसिंह रघुवंशी को गोशाला की जानकारी और दी। संघ केजिला सेवा प्रमुख भीकमसिंह कुशवाह ने गौशाला मेंसाफ-सफाई की गई। इसके अलावा बेतवा के बंगलाघाट पर पौधारोपण किया गया। गोसेवा में मुख्य रूप से कुलदीप शर्मा, चंद्रहंस पाठक, विशाल चतुर्वेदी,संजू प्रजापति, यशवंत तोमर, जितेंद्र दुबे, देवेंद्र सेन आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OThvBT

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA