Tuesday, July 21, 2020

रतलाम में 7वीं मौत, 90 साल की संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ा

कोरोना का जानलेवा रूप जुलाई में भी सामने आया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 90 साल की महिला ने दम तोड़ दिया। ये महिला अब तक मिले संक्रमितों में सबसे उम्रदराज थीं। एक दिन पहले ही इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी। इधर, हमारे जिले में कोरेाना पॉजिटिव मृतकों की संख्या 7 हो गई है। इनमें 4 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है, यानी 57.14%।
90 साल की यह महिला टाटा नगर गली नं.-1 में रहती थी। सांस लेने में परेशानी के चलते 18 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया था। यहां इन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। शिफ्ट करने से पहले महिला का सैंपल भी लिया था, जो कि रविवार को ही
पॉजिटिव आया था। इधर, सोमवार को महिला ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में दम तोड़ दिया। हालांकि, महिला टीबी व हृदय रोग से भी पीड़ित थीं। इसी के साथ अब तक रतलाम में कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या 7 हो गई है।

अब तक सभी मृतक 45 साल से ज्यादा उम्र के
इधर, जुलाई में यह कोरोना पॉजिटिव की पहली मौत है। मौत के मामले में जून का महीना सबसे खराब रहा। जून में 5 लोगों ने दम तोड़ा था। मई महीने में 1 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई थी। अब तक सबसे कम उम्र की मृतक टाटा नगर की रहने वाली ही थी। उनकी उम्र 45 साल थीं। वहीं, अब तक 60 साल से ज्यादा उम्र के 4 लोग दम तोड़ चुके हैं।
जुलाई में मिले 150 पॉजिटिव, अब डेथ रेशो 2.27%
इधर, जुलाई में काेरोना पॉजिटिव लगातार सामने आ रहे हैं। सिर्फ 20 दिन में अब तक 150 पॉजिटिव मिल चुके हैं। अभी कुल पॉजिटिव की संख्या 308 है। इस मान से 7 मौत हुई है। डेथ रेशो 2.27% है।

बुजुर्गों के लिए खतरा... ये रखें सावधानी

  • 60 साल से बड़े लोगों में संक्रमण की संभावना ज्यादा है। ऐसे लाेगों की इम्युनिटी भी कम होती है।
  • घरों से जरूरी काम होने पर ही निकले, बाहर किसी चीज को हाथ ना लगाएं।
  • अपने साथ सैनिटाइजर भी रखें, यदि कहीं हाथ लगाते हैं तो सैनिटाइजर कर लेंवे।
  • घर में ही पौष्टिक भोजन, योग-व्यायाम करते रहे।
  • बार-बार मास्क को हाथ ना लगावें, घर के बाहर जूते उतारें, हाथ-पैर धोएं।
  • बुखार, सांस लेने में परेशानी, सर्दी-खासी में फीवर क्लिनिक में जाएं।
  • घर के अन्य सदस्य भी ख्याल रखे, यदि आपके घर में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं तो आप भी घर से जरूरी होने पर ही बाहर निकले।

जुलाई में कोरोना से पहली मौत, सावधान रहें... क्योंकि अब तक जान गंवाने वालों में 4 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा

ये लोग हार चुके कोरोना से जंग

  • 27 मई -टाटा नगर की महिला (45)
  • 1 जून- लोहार रोड के बुजुर्ग (70)
  • 4 जून-नयापुरा के बुजुर्ग (62)
  • 6 जून-जावरा की महिला (50)
  • 15 जून-अरिहंत परिसर के व्यक्ति (48 साल)
  • 18 जून- ताल की महिला (60)
  • 20 जुलाई टाटा नगर की महिला (90)

नोट- संक्रमण से खुद व परिवार को बचाने के लिए जरूरी है कि तबीयत बिगड़ने पर फीवर क्लिनिक जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BflLIK

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA