Tuesday, July 7, 2020

गणगौर घाट क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव

गणगौर घाट निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस परिवार की 30 जून को मां-बेटी में संक्रमण मिलने के बाद पूरे परिवार के सैंपल लिए गए। इसमें महिला के पति, बेटे व भतीजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार सुबह क्षेत्र को सैनिटाइज किया। यह क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट है। अब अन्य परिजन व लोगों की सैंपलिंग होगी। सीबीएमओ डॉ. अनुज कारखुर ने बताया गणगौर घाट निवासी दंपत्ति 27 जून को फीवर क्लिनिक आए थे। उन्हें खरगोन रैफर किया। इनके साथ 25 वर्षीय बेटी भी अस्पताल गई थी। तीनों के सैंपल लेने पर 30 जून को मां-बेटी पॉजिटिव आई। उसके बाद परिजनों के सैंपल लिए। जिसमें 63 वर्षीय पिता, 35 वर्षीय पुत्र व 42 वर्षीय भतीजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों को खरगोन भेजा गया है।
बड़वाह ब्लॉक में 53 तक पहुंचा

ब्लाॅक में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 53 तक पहुंच चुका है। जिसमें से 5 की मौत व 9 एक्टिव है। शेष सभी स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। ब्लाॅक में 22 कंटेनमेंट एरिया घोषित किए गए है। एसडीएम मिलिंद ढोके के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग टीम ने क्षेत्र में जांच कर 10 कंटेनमेंट क्षेत्र को खोल दिया है। जहां 14 दिनों से एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। एसडीएम ढोके ने बताया ब्लाॅक में सनावद में 16 व बड़वाह में 6 कंटेनमेंट एरिया थे। जिसमें से अब सनावद में 13 व बड़वाह में 4 कंटेनमेंट क्षेत्र है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VW0Odc

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA