Wednesday, July 22, 2020

नई व्यवस्था में शिव नगर, दीनदयाल नगर सी और डी सेक्टर में एक सप्ताह में पूरे प्रेशर से मिलने लगेगा पानी

सालों से पानी की परेशानी उठा रहे शिव नगर और दीनदयाल नगर के सी व डी सेक्टर के चार हजार से ज्यादा रहवासियों को एक सप्ताह में पूरे प्रेशर से पानी मिलने लगेगा। मंगलवार को क्षेत्रवासियों से समस्या जानने के बाद आयुक्त सोमनाथ झारिया ने इंजीनियरों से पूछताछ की तो पता चला सिर्फ 80 मीटर की दो पाइप लाइन डालना है। आयुक्त ने इंजीनियरों को एक सप्ताह में लाइन डालकर, सप्लाई शुरू करके रिपोर्ट देने को कहा है। पूरे शहर का वाटर सप्लाई सिस्टम ठीक करने के लिए मंगलवार को आयुक्त झारिया ने सुबह 11 बजे से रात 7.30 बजे तक लगभग 8.30 घंटे तक धोलावड़ डैम के दोनों इंटकवैल, मोरवनी फिल्टर प्लांट से लेकर शहर की टंकियों तक की जलप्रदाय व्यवस्था चेक की।
रेलवे लाइन के नीचे डली पुरानी केसिंग का उपयोग करेगा निगम -डोसीगांव और वहां पीएम आवास योजना में बन रहे 400 से ज्यादा फ्लैट्स तक पानी पहुंचाने निगम रेलवे लाइन के नीचे डली पुरानी 600 एमएम की केसिंग का उपयोग करेगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त झारिया को पता चला कि पुरानी केसिंग डली होने के बावजूद नई केसिंग डालने की योजना बना रहा है। इस पर उन्होंने फैसला लेते हुए पुरानी केसिंग से लगभग 350 एमएमई की लाइन डालकर डोसीगांव तक ले जाने को कहा। इससे नई केसिंग डालने पर होने वाला लगभग 25 लाख रुपए का खर्च बचेगा। कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री बीएल चौधरी, जलप्रदाय व्यवस्था इंचार्ज सत्यप्रकाश आचार्य, सुहास पंडित, जितेंद्र सिसोदिया भी साथ रहे।

धोलावड़ जलाशय से लेकर शहर की टंकियों तक एक ही दिन में पहुंचे और जांच की

  • इंजीनियर- जलप्रदाय का इंचार्ज इंजीनियर सत्यप्रकाश आचार्य को बनाया। अभी एक मात्र इंजीनियर भैयालाल चौधरी पूरी पेयजल व्यवस्था देख रहे थे। अब उनके साथ इंजीनियर को सुहास पंडित को भी लगाया है।
  • अतिरिक्त मोटर- मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में दिनदयाल नगर, ग्लोबस कॉलोनी और विनोबा नगर में बनी नई टंकियों में एक अतिरिक्त स्टैंड बॉय मोटर लगेगी।
  • सफाई-नई बनी तीनों टंकियों की सफाई कर सुरक्षा के लिए आसपास बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। साथ ही अंदर बगीचे बनाए जाएंगे। आयुक्त ने मोरवनी फिल्टर की सफाई के भी निर्देश दिए।
  • मेंटेनेंस-धोलावड़ डैम के दोनों इंटकवैल और मोरवनी फिल्टर प्लांट की जली हुई मोटर को सुधारने के लिए साथ ही खराब पार्ट्स को बदलने और जरूरत के सभी पार्ट्स तुरंत मंगाने के निर्देश।
  • टेस्टिंग-अब मोरवानी फिल्टर प्लांट की लैब में होगी। इसके लिए लैब को फिर से चालू किया जाएगा। यहां लैब बनी होने के बावजूद कुछ सालों से निगम पीएचई से पानी की टेस्टिंग करवा रहा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Under the new system, water will be available in Shiv Nagar, Deendayal Nagar C and D sector in a week to meet full pressure.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32IHLab

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA