Friday, July 3, 2020

कृषि उपज मंडी में हड़ताल का दूसरा दिन

मॉडल एक्ट के विरोध में कृषि उपज मंडी के हम्माल, तुलावटियों ने काम बंद कर रखा है। गुरुवार को मंडी हड़ताल का दूसरा दिन था। संभाग अध्यक्ष सादिक हुसैन, मंडी अध्यक्ष गफ्फार लाला ने बताया मॉडल एक्ट की आड़ में सरकार गरीबों का निवाला छीनने में जुटी है। मंडी में आने वाली उपज की तुलाई करने वाले तुलावटी और उन्हें बोरों में लोड-अपलोड करने वाले हम्माल पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं। इससे उनके सामने आिर्थक संकट खड़ा हो गया है। इसके पहले उपज लेकर आए किसानों से हम्माली, तुलावटी की राशि ली जाती थी। नए एक्ट में इस प्रावधान को खत्म किया जाकर सीधे व्यापारी के हम्मालों को ही काम देने की मनमानी की जा रही है। इसी बात का विरोध किया जा रहा है। जब तक मांगें नहीं मानी जाती, काम बंद रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Second day of strike in agricultural produce market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zw3grM

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA