Saturday, July 4, 2020

गुरू पूर्णिमा पर कोरोना का ग्रहण, अधिकांश आयोजन निरस्त

गुरु पूर्णिमा पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। इस बार कुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह पर्व मनाया जाएगा तो कई स्थानों पर धार्मिक आयोजनों को निरस्त कर दिया गया है। कटाव धाम के स्वामी सियाबल्लभ दास वेदांती महाराज ने बताया की गुरू पूणिमा पर आने वाले भक्तों की सुरक्षा को देखते हूए उनकी स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। वहीं संत निकुंज भेडा में आयोजन निरस्त कर दिया गया है। संत ब्रह्मानंद दास महाराज ने बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल आश्रम में गुरू पूर्णिया महोत्सव का आयोजन स्थागित किया गया है।

शैलेश्वर धाम सैलवारा के संत कैलाशानंद महाराज ने बताया की सभी शिष्य अपने गुरू ब्रम्हलीन संत का सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से पूजन करेंगे। नरसिंह टेकरी के महंत गोविंद दास महाराज ने बताया की सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। सभी शिष्य अपने घरों में पूजन करेंगे। कोरोना को देखते हूए भक्तगण अपने घरो मै ही ब्रम्हलीन संत स्वामी द्वारका दास जी महाराज का गुरू पूजन करेगे फिर भी जो शिष्य आश्रम आते है तो व्यक्ति गत रूप से सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हूए मास्क लगाकर ही आश्रम मै प्रवेश करेगे सभी भक्तों को गुरू पूजन के बाद प्रसाद भी वितरण किया जायेगा। ब्राह्मण समाज सिहोरा के तत्वावधान में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिवमंदिर बाबाताल में आयोजित होने वाले पार्थिव शिवलिंग निर्माण को इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने बताया की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
पनागर में ध्वनि विस्तारक यंत्र रहेंंगे प्रतिबंधित-

सावन माह में कावंड़ यात्रा व धार्मिक स्थल मंदिरों में लगने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेंगे। इसका निर्णय शांति समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में नरेंद्र त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष विमल जैन, आनंद जैन, अनिल गौतम, थाना प्रभारी आरके सोनी आदि उपस्थित रहे।
गोसलपुर में नहीं होंगे बड़े धार्मिक आयोजन

गोसलपुर थाना क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई गई है। इसका निर्णय गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में एसडीओपी भावना मरावी एवं थाना प्रभारी संजय भलावी ने आयोजन समितियों के सदस्यों से बातचीत की व धार्मिक आयोजन नहीं करने का आग्रह किया। कावंड़ यात्रा, मेला व भंडारे पर रोक लगाई गई है। सभी ने श्रावण मास में पौध रोपण का संकल्प लिया। बैठक में जन सेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी, अर्पित चौबे, मनीष पटैल, सीताराम विश्वकर्मा, जीवनलाल गुप्ता, सुशील पटैल आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Ouf4J

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA