नगर निगम आयुक्त संदीप वकील ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को सहायक स्वास्थ्य अधिकारियाें के कार्यक्षेत्राें में बदलाव किया। दक्षिण विधानसभा के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान को फिर से पूर्व विधानसभा का जिम्मा दिया गया है।
पूर्व क्षेत्र में जिम्मेदारी देख रहे भीष्म कुमार पमनानी को फिर से दक्षिण की कमान सौंप दी गई है। साथ ही ग्वालियर विधानसभा में अजय सिंह को पदस्थ किया गया है जबकि ग्रामीण विधानसभा की जिम्मेदारी केके पाराशर को दी गई है। उधर, राज्य शासन ने नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रीता कैलासिया का तबादला बताैर मुख्य नगरपालिका अधिकारी टीकमगढ़ कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fhz1v9
No comments:
Post a Comment