Saturday, July 4, 2020

दोस्तों के साथ नहाने गया बालक नदी में डूबा, मौत

बरेला थाना अंतर्गत बिलगड़ा गौमुख नदी मे नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि उमरिया कुड़ारी निवासी नंदकुमार उपाध्याय का बेटा नयन उपाध्याय उम्र 16 वर्ष अपने कुछ दोस्तों के साथ सुबह 10.30 बजे गौमुख नदी में नहाने के लिए गया था। नाहाते वक्त नयक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद उसके साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो वहां मौजूद गोताखोर कूदे। हालाकि इस दौरान नयन पानी में डूब गया था। पानी मटमैला होने के कारण नयन को खोजने में देर हो गई। जब तक उसे बाहर लाया गया तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VHxM0Q

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA