संक्रमण रोकने जांच का दायरा बढ़ाओ। रोज अधिक सैंपल लेकर समय पर रिपोर्ट दो। यह निर्देश जिला प्रभारी और स्कूल शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। प्रमुख सचिव ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वार्ड में जाकर कोविड-19 के मरीजों के उपचार की व्यवस्था, जांच कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने उन्हें बताया 308 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है। डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया मेडिकल काॅलेज में अध्ययनरत बच्चों को ऑनलाइन क्लास चल रही है। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने ई-दक्ष केंद्र में बैठक कर कोविड-19 महामारी को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39g9S1K
No comments:
Post a Comment