Saturday, July 18, 2020

सार्वजनिक पांडालों में नहीं होगी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना

कोरोना महामारी के चलते अगस्त में आने वाले त्योहारों पर भी इसका असर पड़ेगा। सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक रहेगी। ना ही गणेश प्रतिमाओंं की स्थापना हाेगी और ना ही धार्मिक जुलूस निकाले जाएंगे।
आगामी त्योहारों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर राकेश सिंह ने कहा कोई भी धार्मिक कार्य व त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। ना ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी आदि स्थापित नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी से अपने घरों में पूजा-अर्चना करने का अनुरोध किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा शहर में जिन स्थानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद ने बताया कि अन्य जिलों से संक्रमित लोग जिले में प्रवेश न करें, इसको लेकर धार एवं परतवाड़ा सीमावर्ती नाकों पर जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32tLFUp

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA