Wednesday, July 22, 2020

दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर, केस दर्ज

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक को बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। विवाद कर रहे बदमाशों के एक गुट ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राऊ पुलिस के अनुसार घटना हसनजी नगर की है। यहां रहने वाले करण नामक व्यक्ति का विवाद गणेश और दिलीप से हुआ था। दोनों पक्ष मारपीट करने लगे तो करण की पत्नी रेखा भी बीच में आ गई। बदमाशों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। जब यह बात करण के बेटे अर्जुन को पता चली तो उसने साथी रवि, सचिन और भगवान को बुलाकर गणेश व दिलीप पर हमला कर दिया। यह देख इलाके में रहने वाला सोनू और मिश्रालाल विवाद कर रहे दोनों पक्षों को समझाने गए तो गुस्से में आए अर्जुन व उसके साथियों ने सोनू के पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विवाद कर रहे दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं सोनू पर हुए हमला करने वालों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WLwPoJ

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA