Saturday, July 18, 2020

कलेक्टर ने कहा- अनाज सरेंडर करवाया है, क्वालिटी कैसी थी यह नपा ही बताएगी

एक साल से जो अनाज दीनदयाल रसोई के गोदाम में सड़ रहा था, भास्कर द्वारा इसके खराब होने का मामला उठने के बाद नगरपालिका ने अचानक इसके खराब होने की आशंका जता दी और सरेंडर कर दिया गया। जो अनाज दाे दिन पहले तक दुर्गंध मार रहा था, जहां के ताले खाेलना भी नगरपालिका ने मुनासिब नहीं समझा। राताें-रात वह दुर्गंध मारने वाला बिखरा पड़ा अनाज अच्छे अनाज से बदल गया क्योंकि अफसर खुद इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि अनाज अच्छी क्वालिटी का है। एफएक्यू की जांच करके अनाज को सिविल सप्लाई के गोदाम में शिफ्ट कर दिया गया।
चूहाें के खाने पर भी कम नहीं हुअा अनाज : बड़ा सवाल ताे यह है कि जिस गाेदाम में यह अनाज जमा हुअा वहां पहुंचने पर अनाज की मात्रा में एक साल में कोई अंतर नहीं आया। यह अनाज मई 2019 में आवंटित किया गया था लेकिन रसोई में उपयोग नहीं हुआ। बावजूद, न तो सैकड़ों चूहे अनाज का वजन कम कर पाए न ही बिखरा पड़ा खराब अनाज का कुछ हिस्सा हटवाए जाने के बाद इसका वजन कम हुआ। दुर्गंध मार रहा अनाज का एफएक्यू भी एकदम सही बताया है। सूत्रों के अनुसार, जमा हुए अनाज की राशि नगर पालिका को लौटाई जाएगी।
खाद्य अधिकारी नहीं उठा रहे फोन : इस मामले में जिला फूड अधिकारी एके कुजूर के मोबाइल नंबर 9826848495 पर फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Bekqu

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA