मप्र शिक्षक संघ द्वारा जिले के शिक्षकों के लिए झूम एप के माध्यम से ऑनलाइन अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों के वॉट्सएप ग्रुप पर एक लिंक भेजी जाएगी, इसके माध्यम से शिक्षक इस अभ्यास वर्ग से जुड़ सकेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कोठारी ने बताया आयोजन को लेकर आॅनलाइन बैठक हुई, जिसमें जिले के समस्त संवर्ग ने सहभागिता की। इस दौरान संघ की ओर से सभी शिक्षकों को हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में 20 जुलाई को पांच-पांच पौधे विद्यालय परिसर में लगाने को कहा। बैठक में शिक्षा संस्कृति न्यास के प्रदेश संयोजक ओम शर्मा ने भी संबोधित किया। संघ के जिलाध्यक्ष कोठारी ने बताया ऑनलाइन मीटिंग पहले दिन 19 जुलाई को दोपहर 2.45 बजे शुरू होगी। संघ के प्रांतीय महामंत्री छत्रवीरसिंह राठौर व प्रांतीय संगठन मंत्री देवकृष्णजी व्यास मुख्य वक्ता रहेंगे। ये वर्तमान परिस्थिति में शिक्षा व्यवस्था कैसे हो विषय पर पर शिक्षकों के साथ मंथन कर अपनी बात रखेंगे। 20 जुलाई को दोपहर दोपहर 2.45 बजे से मप्र शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लछीरामजी इंगले, मुख्य वक्ता संगठन मंत्री मालवा प्रांत हीरालाल तिरोले रहेंगे। ये वर्तमान परिस्थिति मे भारतीय जीवन शैली विषय पर बात करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jf6its
No comments:
Post a Comment