Monday, July 6, 2020

पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी ने मनीष नगर में मंदिर तोड़ा

पुराने कलेक्ट्रेट स्थित पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी और साथियों ने रविवार को मनीष नगर ( कस्तूरबा नगर) में राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित सीतलामाता और भेरूजी का मंदिर तोड़ दिया और प्रतिमाएं इधर उधर कर दी। घटना के बाद रहवासी आक्रोशित हो गए। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के नेता पहुंचे और औद्योगिक क्षेत्र थाने में आरोपी पिता पुत्र और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।

तीन लोगों पर केस दर्ज
कस्तूरबा नगर स्थित शीतला माता मंदिर तोड़ने के आरोप में बसंती लाल जाट की रिपोर्ट पर रमेशचंद धमानिया उसके पुत्र सोनू और एक अन्य व्यक्ति अर्जुन पर धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया है। रहवासियों ने बताया मंदिर के सामने रमेश चंद्र धमानिया का मकान है मंदिर के बाउंड्रीवॉल बनाने का काम चल रहा था जिसका धमानिया ने विरोध किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post office worker broke temple in Manish Nagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iwkpdB

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA