Tuesday, July 7, 2020

बड़वाह में महिला-बेटी के बाद पति, पुत्र और भतीजी भी निकली कोरोना संक्रमित

कोरोना का संक्रमण बड़वाह में तेजी से फैल रहा है। रविवार देररात को 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बड़वाह के गणगौर घाट क्षेत्र में संक्रमित मां-बेटी के बाद पति, पुत्र व भतीजे में संक्रमण फैला। इसके अलावा गोगावां में नाथ बेड़ी की बालिका व देवला गांव की एक महिला भी पॉजिटिव आई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 5 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 2 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब जिले में कुल 318 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। इनमें 265 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जबकि 15 की मृत्यु हो चुकी है। 38 मरीज स्थिर है। 125 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट मिली। 135 नए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब 413 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में कुल 33 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f98ksO

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA