Monday, July 13, 2020

बकायादारों के खिलाफ कोर्ट जाएगी बिजली कंपनी

लॉकडाउन के बाद बिजली कंपनी के बिल वसूली पर भी असर पड़ा है। माली हालत सुधारने के लिए कंपनी बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चला रही है। इसी के चलते ऐसे बकायादार जिनके ऊपर 50 हजार से एक लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

बिजली कंपनी अनुविभाग पिपरिया के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता धर्मेंद्र नागवंशी ने बताया कि बिजली कंपनी ने ऐसे बिजली उपभोक्ता चिह्नित किए हैं, जिनके ऊपर 50 हजार से एक लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। मेरी जानकारी में अभी तक 1500 के आसपास ऐसे बिजली उपभोक्ता आए हैं। अन्य के बारे में बिजली कंपनी जानकारी उपलब्ध करा रही है।

नागवंशी ने बताया कि नोटिस के जरिए बकायेदारों से बिजली बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। निर्धारित 15 दिन की समय-सीमा में बकाया बिजली बिल जमा ना करने की दशा में बकायेदारों के खिलाफ एमपीईबी एक्ट की धारा 138 के तहत वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए न्यायालय में अर्जी लगाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZkfBAr

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA