Tuesday, July 7, 2020

कुक्षी जा रहे सराफा व्यापारी से लूट, साेना-चांदी, माेबाइल और नकदी ले गए हथियारबंद बदमाश

बाग से कुक्षी जाते समय हथियारबंद बदमाशाें ने सराफा व्यापारी काे लूट लिया। वारदात रविवार शाम पाडलिया घाटी के नीचे बड़केश्वर फाटे के यहां हुई है। बसें बंद होने से लोग निजी साधनाें से सफर कर रहे हैं। एेसी स्थिति में पुलिस के सामने लूट की वारदाताें पर अंकुश लगाना बड़ी चुनाैती है।
कुक्षी निवासी सराफा व्यापारी ज्ञानेंद्र साेनी ने बताया उनकी बाग में शुभम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। राेज की तरह वह दुकान बंद कर शाम 6 बजे बाइक से कुक्षी जा रहे थे। तभी बड़केश्वर फाटे के यहां दाे बाइक पर चार बदमाश आए और ज्ञानेंद्र के साथ छीना झपटी करने लगे। ज्ञानेंद्र के पास बाग एक बैग था। जिसमें 13 ग्राम साेना, ढाई किलाे चांदी थी। यह बैग बदमाशाें ने छीन लिया। इसके अलावा एक माेबाइल व दाे हजार रुपए नकदी भी बदमाशाें ने लूट ली। पुलिस के अनुसार करीब 68 हजार 600 रुपए की लूट हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कुक्षी एसडीअाेपी मनाेहरलाल बारिया थाने पहुंचे। पुलिस ने व्यापारी काे कुछ चिह्नित बदमाशाें के चेहरे बताए हैं। एसडीअाेपी बारिया ने बताया व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशाें की तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z24ZG6

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA