Thursday, July 23, 2020

पत्नी को पीटने की बात दोस्तों को बताने से नाराज था, इसलिए युवक को तीसरी मंजिल से फेंक दिया

पत्नी को पीटने की बात दोस्तों को बताने से नाराज युवक ने ही सूरज नगर में आनंद मेहरा की हत्या की थी। आरोपी आनंद के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर वीडियो बनाना चाह रहा था। विरोध करने पर उसे पांचवीं मंजिल की छत से फेंक दिया।
खजराना थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि आनंद मेहरा की मौत के मामले में बुधवार को उसके दोस्त विशाल और शिवा ने कबूला कि उन्होंने ही उसे छत से फेंका था। विशाल ने बताया कि घटना वाले दिन शिवा, विशाल और आनंद तीनों ने मालवीय पेट्रोल पंप के पास शराब पी। फिर विशाल ने आनंद को पीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। वहां आनंद ने माफी भी मांगी, लेकिन विशाल नहीं माना। फिर दोस्तों ने विवाद सुलझाया और आनंद भागकर अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद विशाल और शिवा आनंद के घर पहुंचे।

अप्राकृतिक कृत्य करना चाह रहे थे आरोपी
विशाल ने कबूला- काफी बदनामी हो चुकी थी, इसलिए आनंद को सबक सिखाना चाह रहे थे। हम उसे घर से ले गए थे। हमने और शिवा ने आनंद के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना चाहा, लेकिन उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर हमने उसे उठाकर छत से नीचे फेंक दिया। फिर मैंने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में हम लोग वहां से भाग गए थे। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fTbzET

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA