Friday, July 10, 2020

एबीवीपी अनुशासित छात्र संगठन है:डॉ. नितेश शर्मा

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने अपना 72 वां स्थापना दिवस ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के रूप मे मनाया। कोरोना महामारी के कारण ग्वालियर महानगर कार्यालय से यह कार्यक्रम एबीवीपी ग्वालियर के फेसबुक पेज से लाइव किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ग्वालियर गुना विभाग प्रमुख डॉ. नितेश शर्मा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित छात्र संगठन है।

अपने स्थापना काल 9 जुलाई 1949 से शैक्षिक परिवर्तन के द्वारा व्यक्ति परिवर्तन, समाज परिवर्तन कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम किया। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी सजगता से काम करते हुए समाज में उन मुद्दों को लेकर जनजागरण का काम कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रांत सहमंत्री अनमोल व्यास और महानगर संगठन मंत्री रोहित दुबे सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecb9YB

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA