युवक कांग्रेस संगठन की रीढ़ की हड्डी है। युवक कांग्रेस पार्टी के लिए हर क्षेत्र में कदम से कदम मिला कर चलती है। इस उपचुनाव में भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ काम करना होगा।
यह बात शुक्रवार दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कही। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह आरोलिया ने सभी वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लाकर मतदान करवाएंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव गुड्डूलाला, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, भैरू सिंह परिहार, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू
जायसवाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e258gV
No comments:
Post a Comment