Tuesday, August 4, 2020

2 ठीक होकर घर लौटे, अब तक 99 स्वस्थ हुए

जिले में कोरोना पॉजिटिव दो नए मरीज मिले। इनमें से एक थांदला और दूसरा भगोर गांव में मिला है। दोनों की रिपोर्ट इंदौर भेजे गए सैंपलों में मिली। सोमवार को दो मरीज कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर घर लौटे। जिले में अब तक 99 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कुल 146 मरीज अभी तक सामने आए हैं।
थांदला में दो दिन पहले इलेक्टाॅनिक व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार रात फिर गांधी चौक स्थित एक किराना सामान के थोक व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। व्यापारी कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित है। वो व्यापार भी लगातार कर रहा था।
बीएमओ कमलेश परस्ते ने बताया, उसके परिजन के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इधर भगोर में दो दिन बाद नया मरीज सामने आया है। यहां भी अब तक आधा दर्जन के करीब संक्रमित मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Poc6TU

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA