ओंकारेश्वर से 20 किमी दूर कतार गांव स्थित नर्मदा नदी में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को शीतला सप्तमी पर गांव की महिलाओं के साथ शीतल पिता मानसिंह गुर्जर (16) व उसकी बड़ी बहन रानू गुर्जर (17) नहा रही थी। अचानक छोटी बहन शीतल पानी में डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए रानू ने भी छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों बहनें तेज बहाव में बह गईं। घटना के समय नदी पर ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बालिकाओं को बचाने का प्रयास किया। नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही मोरटक्का पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा ग्राम कतार पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने घाट पर होमगार्ड के तैराक व पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाने की मांग की। मांधाता थाना टीआई जगदीशचंद्र पाटीदार ने बताया दोनों बालिकाओं की मौत डूबने से हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EwtP9x
No comments:
Post a Comment