Tuesday, August 4, 2020

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के अवसर पर क्षेत्र में होंगे विभिन्न आयोजन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के अवसर पर 5 अगस्त को भौंरा में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश कवड़कर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अाह्वान पर 4 अगस्त को भौंरा में कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे से हनुमान चालीसा का आयोजन रखा गया है। उन्होंने सभी राम भक्तों से हनुमान चालीसा के आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

निकलेगी प्रभातफेरी, घर- घर जलाएंगे दीए : आमला| अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमिपूजन 5 अगस्त को होगा। आमला की राम जन्मोत्सव समिति ने सभी से घरों में दीप जलाने, रोशनी करने की अपील की है। इधर इस मौके पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। पुराने पुलिस थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 108 दीप जलाए जाएंगे। इतवारी चौक स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में भी दीपक जलाए जाएंगे। गायत्री परिवार ने अपने-अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है। सर्वब्राह्मण समाज ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों उत्सव मनाएं, दीप जलाएं।

कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे : आमला| कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज देशमुख ने बताया कि 4 अगस्त को कांग्रेस के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में करेंगे सुंदरकांड पाठ : आमला| भाजपा के विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गढ़ेकर ने बताया कि 4 अगस्त की शाम को भी आयोजन करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 5 अगस्त को मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31a3FAY

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA