Tuesday, August 4, 2020

दो जगह दो शव मिले, इनमें से एक बड़ी देहंडी के पूर्व सरपंच का

यहां सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिले। एक शव बोलासा रोड पर नहर के पास मिला और दूसरा थांदला-बदनावर हाईवे पर बदनावर की ओर एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे। हाईवे पर मिला शव गांव बड़ी देहंडी के पूर्व सरपंच का है। पास ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त मिली। ये माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई। सुबह सबसे पहले बोलासा रोड पर शव मिलने की खबर आई। पुलिस पहुंची और कुछ गांव के लोग भी। मृतक की पहचान छोटी बोलासा निवासी गट्‌टू पिता हेमा औसारी के रूप में हुई। खबर है कि वो रविवार को घर से निकला था, तबसे नहीं लौटा। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। एसडीओपी पेटलावद बबीता बामनिया ने बताया, शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक तौर पर हत्या या आत्महत्या का मामला नहीं दिख रहा। लेकिन पूरी बात जांच के बाद ही पता चलेगी।
बाइक क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे मिला शव : दूसरा शव बदनावर रोड पर सड़क किनारे मिला। शव की पहचान बड़ी देहंडी निवासी नरसिंह गामड़ के तौर पर हुई। उनकी बाइक नंबर एमपी-45-एमबी-2861 पास ही पड़ी मिली। बाइक क्षतिग्रस्त थी और शरीर पर काफी चोट थी। पोस्टमार्टम पेटलावद में हुआ। शव गांव में लाया गया और यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अब आसपास के ऐसे स्थान पता कर रही है, जहां सीसीटीवी कैमरे हों। साथ ही घटना का समय पता कर उस समय निकले वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31guTWz

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA