पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जीवन प्रदान करते हैं। यह बात पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता प्रांजल पांडेय ने कही। महोत्सव में दीनदयाल पाटीदार, अशोक गुजराती, अतुल गौड़, प्रकाश जायसवाल ने विचार रखे। स्वागत भाषण मुकेश मोगरा ने दिया। भाजपा के नरंेद्र जैन, प्रहलाद चौहान, प्रफुल्ल जैन, नारायण धनगर, प्रवीणसिंह राठौर, भंवर धनगर, प्रकाश पाटीदार, नारायण जाट मंचासीन थे। पौधरक्षक के रूप में राधाबाई, रामलाल, हीरालाल का सम्मान किया। अतिथियों का स्वागत अशोक निनामा, महेश बोहरा, दिनेश पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, अंकित जैन, आकाश शर्मा आदि ने किया। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hsG6Kw
No comments:
Post a Comment