नए सिस्टम बनने के कारण जिले में पांच दिनाें तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर गजर और चमक के साथ बारिश हाेने की संभावना माैसम विभाग जता रहा है। वहीं तीन दिनाें में अलग-अलग स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश होगी। वहीं जिले में मंगलवार तक 41 इंच बारिश हो चुकी है।
औसत 43 इंच के लिए दो इंच बारिश की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया 16 से 20 सितंबर तक जिले में अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल रहने की संभावना है, वहीं 17, 18 तथा 20 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया इस बीच दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री तथा रात का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।
घोड़ाडोंगरी, चिचोली, मुलताई, भैंसदेही, भीमपुर ब्लॉक में औसत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि बैतूल, शाहपुर, प्रभातपट्टन, आठनेर तथा आमला में अभी और बारिश की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hB251h
No comments:
Post a Comment